छत की कुंडी से लटकता मिला युवक का शव ।

छत की कुंडी से लटकता मिला युवक का शव।
 
 

गोरखपुर। कैंपियरगंज। महावनखोर में पत्नी से विवाद के बाद 30 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महावनखोर निवासी 30 वर्षीय मोनू सैनी की मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ। पत्नी कहीं चली गई तो उसने घर के अंदर छत की कुंडी से फंदा लगा लिया। जब तक घर वाले समझ पाते, उसके पहले उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेरी जानकारी के मुताबिक युवक ऑटो चालक था। वह दो बेटे और एक बेटी का पिता भी था।

Previous articleजिला पंचायत राज अधिकारी ने फोटो अपलोडिंग टीम के साथ की समीक्षा बैठक।
Next articleतीन दिन के बाद पुलिस ने शव को किया बरामद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here