अनुप्रिया पटेल का मना जन्मदिन

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

 

– अपना दल एस के जिला अध्यक्ष रोहित पटेल और भाजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर वर्मा ने केक काटते हुए मनाया जन्मदिन

 

संतकबीरनगर:- अपना दल यस की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन आज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अपना दल यस के जिला अध्यक्ष रोहित पटेल की अगुवाई में केक काटते हुए जन्मदिन को बड़े ही जोशो खरोश के साथ मनाया गया जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर वर्मा ने जिला अध्यक्ष रोहित पटेल और अपना दल एस के कार्यकर्ताओं के साथ केक काटते हुए अनुप्रिया पटेल के जन्मदिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। आपको बता दें कि आज अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी सरकार में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन है जिसको लेकर अपना दल यस के कार्यकर्ता जन्मदिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं इसी क्रम में बैंक चौराहे पर स्थित रोहित पटेल के कार्यालय पर अपना दल यस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला अध्यक्ष रोहित पटेल की अगुवाई में केक काटते हुए जन्मदिन को मनाया गया जन्मदिन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र से भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्यामसुंदर वर्मा ने अपना दल यस के कार्यकर्ताओं के साथ केक काटते हुए जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बेहतर तरीके से काम कर रही है जिसमें सहयोगी दल भी भारतीय जनता पार्टी के साथ लगी हुई है सहयोगी दल के नेता अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन है इसको बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया है और उनके लंबी उम्र की कामना की गई है। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर वर्मा ने कहा कि जिले की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजई हो रहे हैं सहयोगी दल भी आगे बढ़कर सभी प्रत्याशियों का सहयोग कर रही है।

Previous articleनहीं माने बागी बिगाड़ सकते हैं खेला
Next articleसीएम योगी का मंत्र, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर करें जोर चिकित्सक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here