सीएम योगी का मंत्र, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर करें जोर चिकित्सक

सीएम योगी का मंत्र, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर करें जोर चिकित्सक

निकाय चुनाव को लेकर के चिकित्सकों का विशाल आयोजन

गोरखपुर…

गोरखपुर क्लब में चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा गोरखपुर महानगर द्वारा महापौर पद प्रत्याशी डा मंगलेश श्रीवास्तव के समर्थन में आयोजित विशाल चिकित्सकीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में गोरक्ष पीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक बंधुओं के भीड़ को देखकर  कर पूज्य महाराज जी गदगद हो उठे।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में करें जोर

योगी ने चिकित्सकों को एक एक टोली बनाकर सभी 80 वार्डों में जनसंपर्क करने और मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही और अधिक मतों से विजय दिलाने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजन में डॉक्टर वाई सिंह ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक

कार्यक्रम की अध्यक्षता और आभार ज्ञापन चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अभय मणि त्रिपाठी ने किया।

चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सहजानंद राय महापौर पद प्रत्याशी मंगलेश श्रीवास्तव विधायक विपिन सिंह, विधायक विमलेश पासवान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राधा जीना ,डॉ डीके सिंह ,डॉ अमित कुमार सिंह डा विमल मोदी, डा आरपी त्रिपाठी ,आईएमए अध्यक्ष डा राजेश गुप्ता डा जेपी नारायण मंच पर उपस्थित रहे।

Previous articleअनुप्रिया पटेल का मना जन्मदिन
Next articleराजधानी लखनऊ समेत 63 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here