बस्ती का नया नाम बदल कर महर्षि वशिष्ठ नगर करने का प्रस्ताव पारित।

जिला पंचायत सभागार में हुई सदस्यों की बैठक

बस्ती का नया नाम बदल कर महर्षि वशिष्ठ नगर करने का प्रस्ताव पारित

बस्ती। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को अध्यक्ष संजय चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें गत बैठक की कार्रवाई पढ़कर सदस्यों को सुनाई गई। सदन ने सर्वसम्मति से इसकी पुष्टि की गई। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना पर चर्चा शुरू हुई। वित्तीय वर्ष 2024-2025 की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की कार्ययोजना का अनुमोदन प्रदान किया गया। जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार चौधरी के प्रस्ताव पर सदन ने सर्वसम्मति से बस्ती का नाम बदल कर महर्षि वशिष्ठ नगर किए जाने का प्रस्ताव पारित किया।

जिला योजना की कार्ययोजना को लेकर सदन में चर्चा हुई। इसके उपरांत इसे अनुमोदित किया गया। कर सूची में बदलाव संबंधी प्रस्ताव को सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सभी सदस्य मिलकर क्षेत्र के विकास में योगदान दें। बैठक में सांसद रामप्रसाद चौधरी, विधायक दूधराम व महेंद्र नाथ यादव, सीडीओ जयदेव सीएस, प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे, साऊंघाट अभिषेक कुमार, राम नगर यशकांत सिंह, आदी।

Previous articleकाम की ख़बर अब घर बैठे बन जाएगा जाति प्रमाणपत्र।
Next articleबिल जमा करने पर ही मिलेगी मुफ्त बिजली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here