सड़क पर भर रहा बारिश का पानी लोगों के लिए बन रहा मुसीबत।

सड़क पर भर रहा बारिश का पानी लोगों के लिए बन रहा मुसीबत।

गोरखपुर।सहजनवा। पिपरौली क्षेत्र के नेवास मे इस समय बारिश का पानी आफत बन रहा है। पानी से संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। महाजन विश्वकर्मा के मकान से सटकर लगी सड़क पूरी तरह लबालब भर रही है। जल निकासी न होने से आम जनमानस पूरी तरह से प्रभावित है क्योंकि यह रास्ता गांव के अंदर की ओर ले जाता है माने तो मुख्य मार्ग है इस मार्ग के जरिए करीब दो हजार की आबादी का रोज आवागमन इसी रास्ते से होता है। गंदे पानी से ही लोगों को रोज गुजरना पड़ रहा है। रोड के बगल में बने नाली के सील पट के रास्ते से लोग जाने को मजबूर किसी दिन बड़ी दुर्घटना होने का कारण भी बन सकता है। लोगों ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था यदि नहीं हुई तो मुख्यमंत्री जनता दर्शन में जाकर इसकी शिकायत की जाएगी। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत ब्लॉक स्तर पर किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आलम यह है कि मामला जस का तस बना हुआ है। इस समस्या से निजात पाने के लोगों ने मांग की है इस दौरान समाज सेवी मनेंद्रशाही, सूरज सेंगर, रमानद विश्वकर्मा, गौरी विश्वकर्मा, राहूल सिंह, एजाज खान, कमालउद्दीन अहमद, संतोष यादव, उदयराज, जगदीश गुप्ता, मिकरेश गोंड, आदी।

जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है जल्द ही ग्राम पंचायत के मत से ठीक कराया जाएगा

Previous articleसंतकबीरनगर कई चरण में हुआ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रेनिंग
Next articleमरीजों की निशुल्क जांच कर दी दवा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here