आमी नदी पुल पर टूटी रेलिंग बन सकती है दुर्घटना का कारण
संत कबीर नगर /मगहर । कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर नेशनल हाईवे स्थित आमी नदी पुल पर खलीलाबाद से गोरखपुर जाने वाले मार्ग पर बनी रेलिंग के टूट जाने से वाहनों के दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। नगर वासियों ने आमी नदी पुल पर टूटी पड़ी रेलिंग को नेशनल हाइवे अथॉरिटी से अविलंब ठीक कराए जाने की मांग की है।
गौरतलब हो कि मगहर के नेशनल हाईवे पर बनी रोड जो संतकबीरनगर व गोरखपुर जिले को जोड़ने के लिए आमी नदी पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से पुल का निर्माण कराया गया है। जहां पुल के दोनों छोरो पर रेलिंग लगी है। ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
नगर के गुलाम हुसैन, त्रिलोकीनाथ वर्मा, परवेज कौसर, अहमद आलम, सुहेल अख्तर, जगदम्बा जायसवाल, खलील खान, धीरज मिश्र, पप्पू खान, सुरज सिंह, सोनू निगम,अमन का कहना है कि आमी नदी पर बने पुल की खलीलाबाद से गोरखपुर की तरफ जाने साइड पर रेलिंग टूट गई है। जिससे कभी भी कोई भी दुर्घटना घटी सकती है।
ऐसे में रेलिंग को ठीक कराने की अति आवश्यकता है। जिससे भविष्य में किसी भी अप्रत्याशित दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने नेशनल हाइवे अथॉरिटी का इस तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए रेलिंग को ठीक करने की मांग की है।















