सूर्या स्कूल में योग दिवस पर हुआ कार्यक्रम
संतकबीरनगर। विश्व योग दिवस पर शुक्रवार को सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में योग शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें प्रबंधक डाॅ उदय प्रताप चतुर्वेदी और प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी की मौजूदगी में स्कूल के सभी शिक्षकों ने योगाभ्यास किया।
डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल कर निरोग रहा जा सकता है। प्रतिदिन योगसन करने से शरीर के साथ मस्तिष्क की भी कार्य प्रणाली बेहतर होती है।उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए और लोगों को इसके लिए प्रेरित भी करना चाहिए। भावी पीढ़ी स्वस्थ जीवन जी सके इसलिए अभिभावक भी अपने पाल्यों को योगासन की सीख दें। सविता चतुर्वेदी ने कहा कि योग ऐसा साधन है जिससे शरीर और मस्तिष्क के कार्य प्रणाली में सामंजस्य स्थापित होता है। योग के जरिए व्यक्ति संतुलित मानसिक स्थिति के साथ ही निरोग और स्वस्थ जीवन जी सकता है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि रोजाना सुबह योगासन करने से रोगों से मुक्ति मिलने के साथ ही मस्तिष्क को भी नई उर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने लोगों से दिनचर्या में योग को शामिल करने की अपील भी की। इस दौरान उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, बबिता त्रिपाठी, अर्चना पांडेय, आरती चौधरी आदि मौजूद रही।















