शिक्षकों की हुई कार्यशाला, पठन पाठन पर जोर।

शिक्षकों की हुई कार्यशाला, पठन पाठन पर जोर।

संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में नए सत्र में छात्रों को और भी बेहतरीन शिक्षा सुविधा मुहैया कराने के लिए विद्यालय प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके इसके लिए प्रबंधतंत्र ने नए शिक्षकों के साथ कार्यशाला आयोजित की। उनका विषयवार साक्षात्कार लिया।

प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गई है। विषयवार शिक्षकों का साक्षात्कार लिया गया है। दो जुलाई से शुरु हो रहे नए सत्र के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक छात्रों को बेहतरीन शिक्षा सुविधा मुहैया कराएंगे। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय प्रशासन नए सत्र में छात्रों को और भी बेहतर और तकनीकी शिक्षा सुविधा मुहैया कराने की मुहिम पर तेजी से काम कर रहा है ।इस साल बीते वर्षों से भी बेहतर शिक्षा व्यवस्था विद्यालय में होगी। हर विषय के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ती की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous articleआमी नदी पुल पर टूटी रेलिंग बन सकती है दुर्घटना का कारण
Next articleजहरीला पदार्थ खाने से दो बच्चियों की मौत एक अस्पताल में भर्ती गंभीर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here