गीडा के उद्यमियों की सहूलियत के लिए हुई बैठक। -सीईओ अनुज मलिक ने सम्स्याओं के शीघ्र निस्तारण का दिया भरोसा। 

गीडा के उद्यमियों की सहूलियत के लिए हुई बैठक।

-सीईओ अनुज मलिक ने सम्स्याओं के शीघ्र निस्तारण का दिया भरोसा।

गीडा /गोरखपुर। शुक्रवार को गीडा की सीईओ श्रीमती अनुज मलिक ने चैम्बर ऑफ इण्डस्ट्रीज के पदाधिकारियों एवं गीडा के आवंटियो/ उद्यमियों के साथ गीडा सभागार में बैठक की। जिसमें उद्यमियों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उसके निराकरण के लिए जरूरी निर्देश दिए गए।साथ ही उद्योगों से सम्बन्धित भुगतानों को ऑनलाइन करने पर विचार हुआ। गीडा के जरिए बताया गया कि प्रीमियम,रख-रखाव शुल्क एवं लीज रेन्ट के भुगतान के सम्बन्ध में साफटवेयर डेवल्पमेन्ट की प्रक्रिया अन्तिम चरण में है। आगामी वित्तीय वर्ष में सभी उद्यमियों को यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। आवासीय भूखण्ड आवंटन में 10 प्रतिशत का आरक्षण उद्यमियों के लिए आरक्षित किया जाय।जिसमें आवासीय भूखण्ड आवंटन के समय 10 प्रतिशत का आरक्षण संचालित इकाईयों हेतु रखने एवं शून्य काल के प्रकरणों में गीडा के नीतियों के अनुसार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। उद्यमियों द्वारा गीडा के औद्योगिक सेक्टरों में आने-जाने के लिए नये फोरलेन बाईपास बनाये जाने की मॉग की मॉग शामिल रही। जिसमे एलाईमेन्ट के निर्धारण हेतु एनएचएआई से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। उद्योगों के कर्मचारियों को कम मूल्य पर भूखण्ड / फ्लैट उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। जिस पर भविष्य में गीडा द्वारा लॉच की जाने वाली योजना / निर्मित फ्लैटों में दरों के सम्बन्ध में विशेष ध्यान रखा जायेगा । गीडा के सेक्टर-26 में स्थित गारमेन्ट क्लस्टर के आवंटियों के समस्याओं के निराकरण हेतु सभी उद्यामियों से वार्ता करने हेतु उद्यमी मित्रों को निर्देशित किया गया। बैठक में चैम्बर ऑफ इण्डस्ट्रीज के पदाधिकारी आरएन सिंह, एसके अग्रवाल, विष्णु अजीत सरिया, प्रवीन मोदी, सुमित ककड,अशोक साव, अतुल कुमार सिंह सहित गीडा के उद्यमी के साथ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी,विशेष कार्याधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Previous articleअवैध अतिक्रमण पर फिर गरजा नगर निगम का बुलडोजर।
Next articleगोरखपुर में खोला जाए आईआईएम: सांसद रविकिशनशुक्ला सांसद रविकिशन शुक्ला ने संसद में चर्चा के दौरान की मांग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here