प्रधान के विरुद्ध केस दर्ज कर गबन की राशि होगी वसूल डीएम के निर्देश पर बरला की प्रधान को सात दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश।

प्रधान के विरुद्ध केस दर्ज कर गबन की राशि होगी वसूल

डीएम के निर्देश पर बरला की प्रधान को सात दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश

 

गोरखपुर गोरखपुर। बेलघाट ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरला की प्रधान पार्वती देवी के विरुद्ध कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के माध्यम से प्रधान से सात दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा शासकीय धन के दुरुपयोग व अपवंचन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए धनराशि की वसूली की जाएगी।

भाजपा महदेवा मंडल मंत्री उमेश कुमार कन्नौजिया की ओर से जिलाधिकारी से की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि प्रधान द्वारा मनरेगा के अंतर्गत बिना कोई कार्य कराए रामजी के घर से मेवा के घर

तक इंटरलॉकिंग कार्य पर रुपये दो लाख चौसठ हजार आठ सौ का भुगतान अनियमित ढंग से करा लिया गया है। वहीं, रामजी के घर से विनोद के खेत तक अधूरा मिट्टी कार्य कराकर अड़तीस हजार सात सौ साठ रुपये का फर्जी भुगतान करा लिया गया है।

नौ सोकपिट (सोखता) के सापेक्ष सिर्फ दो सोकपिट तैयार कर रुपये बारह हजार छह सौ सड़सठ एवं श्रमांश मद का गबन किया गया है। शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी के निर्देश पर 5 सितंबर 2023 को उपायुक्त श्रम रोजगार, सहायक अभियंता डीआरडीए, सहायक लेखाधिकारी व जिला विकास अधिकारी गोरखपुर को जांच के लिए नामित किया गया था । संबंधित जांच अधिकारियों द्वारा जांच आख्या जिलाधिकारी को शासकीय धन के दुरुपयोग व अपवंचन का आरोप, भाजपा नेता ने की थी शिकायत

प्रेषित की गई। जिसमें शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाई गई।

इसके बाद सात दिन में स्पष्टीकरण नहीं देने पर प्रधान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर गबन किए गए धनराशि की वसूली के निर्देश का नोटिस मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी बेलघाट व सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पास भेजा गया है।

 

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बेलघाट दिवाकर सिंह का कहना है कि जिलाधिकारी कार्यालय से नोटिस प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच चल रही है।

Previous articleएसपी नॉर्थ पैदल गस्त कर महिलाओं व्यापारियों आम जनमानस को सुरक्षा का कराया एहसास।
Next articleगोरखपुर एसएसपी ने 41 उपनिरीक्षक को किया स्थान्तरित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here