छह फरवरी को गुडलक व सात को वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए रजिस्ट्रेशन कार्य शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। विद्यालय में छह फरवरी को गुडलक पार्टी और सात फरवरी को वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा। यह जानकारी प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने दी है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 11 वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं में टेबलेट वितरण किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। शीतकालीन अवकाश के बाद बृहस्पतिवार से विद्यालय भी खुल रहा है। वार्षिकोत्सव में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसकी तैयारी छात्र छात्राएं कर रही है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बच्चों से अपील की है कि वह समय से विद्यालय पर पहुंचकर पठन-पाठन का कार्य सुनिश्चित करें।















