ठंड को देखते हुए शुरू हुई आनलाइन कक्षाएं

ठंड को देखते हुए शुरू हुई आनलाइन कक्षाएं

 

संतकबीरनगर। कड़ाके की ठंड में विद्यालय लगातार बंद चल रहे है। जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रहे है। इसको देखते हुए सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में बुधवार से ऑनलाइन कक्षाए शुरू की गई है।

 

प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि लगातार बढ़ रही ठंड के चलते स्कूल का अवकाश लंबा खिंचने की संभावना को देखते हुए बुधवार से विद्यालय में ऑनलाइन क्लास से बच्चों की बंद पढ़ाई को शुरू कराया। एकेडमी के कुशल शिक्षक शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राओं को शिक्षित करना शुरू कर दिया है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन क्लास से जुड़कर पठन पाठन का कार्य सुनिश्चित कर रहे हैं। जैसे ही जिला प्रशासन द्वारा स्कूल खोलने के आदेश जारी किए जाएंगे विद्यालय कैंपस में फिर से नियमित पठन पाठन कार्य शुरू हो जाएगा। छात्रों की शिक्षा में बने अवरोध के दूर होने से उनके अभिभावकों ने भी राहत की सांस लिया है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते स्कूल बंद चल रहे है। जिससे बच्चों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा था। ऐसे में आनलाइन पठन पाठन शुरू किया गया है।

Previous articleट्रैफिक कंट्रोल रूम का डीआईजी ने किया निरीक्षण आईटीएमएस में लगाए गए कैमरे की बढ़ाई जाएगी मैमोरी अधिक स्पीड से चलने वाले वाहन चालकों का ज्यादे शुल्क में किया जाए चालान डीआईजी
Next articleएसपी सिटी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने गोलघर चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक किया पैदल गस्त, होटल में चला सघन चेकिंग अभियान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here