शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारी:डॉ उदय 

शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारी:डॉ उदय 

संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में शनिवार को शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। शिक्षक अभिभावक सम्मेलन में पहुंचे अभिभावकों में विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इसके साथ ही अभिभावकों का सुझाव लिया।

प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि बच्चों की शैक्षिक प्रगति को जानने के लिए यह सम्मेलन किया जाता है। जितनी जिम्मेदारी शिक्षकों की है उतनी ही जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है। जब बच्चा स्कूल से घर पहुंचता है तो स्कूल में किए गए कार्यो की जांच कर ले। जो भी होमवर्क मिल रहा है उसे लगकर पूरा कराए। बच्चों को खेलकूद के साथ ही बेहतर शिक्षा के लिए अभिभावक प्रेरित करें। शिक्षकों की भी जिम्मेदारी है कि समय-समय पर बच्चों के अभिभावकों से बातचीत कर जो कमिया है उसे बता दिया करे। जिससे उसका समाधान हो सके। उन्होंने हर कक्षाओं में जाकर छात्रों से बातचीत की और उनकी प्रगति को जाना। इसके साथ ही अभिभावकों की समस्या को सुना। इस दौरान सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, वरिष्ठ शिक्षक नितेश द्विवेदी, बबिता पांडेय, आरती चौधरी, आशुतोष पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous articleतहसील समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी  सदर तहसील समाधान दिवस में 124 मामले आएं 12 का किया गया मौके पर निस्तारण
Next articleकक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय दिनांक 10.01.2024 तक बंद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here