नेपाल से आए प्रतिनिधि मण्डल का महापौर और नगर आयुक्त ने किया स्वागत

नेपाल से आए प्रतिनिधि मण्डल का महापौर और नगर आयुक्त ने किया स्वागत

 

गोरखपुर। महापौर डा मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी हाल में कृष्ण बहादुर राना, गोरखा नगर प्रमुख, नगर पालिका गोरखा नेपाल से आये हुए प्रतिनिधि मण्डल का स्वागत महापौर, नगर आयुक्त एवं मुख्य अभियन्ता द्वारा सभी आगन्तुकों को पट्टा पहनाकर किया गया। महापौर के साथ आये हुए डा जयन्त नाथ, होम सिंह शास्त्री, राधारमण तिवारी, संयोजक नेपाल भारत खिचड़ी गो-यात्रा, श्री कृष्ण प्रसाद सुवेदी, प्रमुख प्रशासकीय अधिवक्ता, गोरखा नगर पालिका नेपाल, श्री विजय उपाध्याय, प्रशासकीय अधिकृत गोरखा नगर पालिका, अनिष आर्याल, स्वकीय सचिव, नगर प्रमुख रमेश दूबे आदि आगन्तुकों द्वारा महापौर, नगर आयुक्त, मुख्य अभियन्ता, महापौर के पीएमु आरिफ सिद्दीक़ी आदि को टोपी पहनाकर, मोमेन्टों देकर अभिवादन किया गया। गोरखपुर गोरक्षनगरी और नेपाल देश के पूर्व सौहादर्यपूर्ण दोस्ती का व्याख्यन करते हुए सभी ने अपने-अपने तरफ से बाते रखी गयी और ईश्वर से कामना करी गयी कि दोनों देश सौहादर्यपूर्ण वातावरण में एक दूसरे से मिलकर अपने-अपने देश की तरक्की करेंगे।

Previous articleनगर निगम सदन की चतुर्थ बैठक शोक प्रस्ताव पारित कर स्थगित
Next articleई-पॉस मशीन से लिंक होगा कांटा, थमेगी घटतौली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here