स्वच्छ व सुन्दर वार्ड की परिकल्पना को पूर्ण करने के लिए किया जायेगा जागरूक

स्वच्छ व सुन्दर वार्ड की परिकल्पना को पूर्ण करने के लिए किया जायेगा जागरूक

 

गोरखपुर।स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अन्तर्गत स्वच्छता जन जागृति दिवस दिनांक 13 दिसंबर 2023 को 11.00 बजे महापौर की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा हैै। जिसमें समस्त वार्डों के स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के पदाधिकारी के साथ एक बैठक आहूत की गयी है।

बैठक में पुनर्गठित स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के दायित्वों को पदाधिकारियों के द्वारा पूर्ण कराना है। जिसमें समस्त वार्डों में पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित कराना, वार्ड के प्रत्येक हाउसहोल्ड द्वारा घर में कूड़े का सेग्रिगेशन किये जाने हेतु प्रोत्साहित करना तथा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था की देखरेख करना, वार्ड में सड़क, गली, नाले व नाली की पूर्ण सफाई अपनी देख रेख में करवाना और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए स्वच्छता के महत्व व उपायों को वार्ड के प्रत्येक निवासरत नागरिक तक पहुंचाना है। इस प्रकार के समस्त कार्यों में वार्ड निवासियों की भागदारी को प्रोत्साहित करना है। विशेष कार्यक्रमों जैसे रैली, शपथ ग्रहण समारोह, जनसभा आदि आयोजन कराना। शौचालय के निर्माण व पेयजल हेतु संचालित योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन का अनुश्रवण तथा लाभार्थियों द्वारा उसके समुचित प्रयोग के लिए निरन्तर कार्य करना वॉर्ड में स्थित स्कूल कॉलेज व अन्य संस्थानों को स्वच्छता में सहयोग हेतु जागृत तथा मोबलाईज करना । वार्ड स्तर पर पौधारोपण कराना एवं पौधे का संरक्षण कराया जाना। वार्ड में स्थित सी०एस०ओ०, व्यापारी संगठन, एन०जी०ओ० आदि को स्वच्छ भारत मिशन- नगरीय के कार्यक्रमों के प्रति मोबलाईज करना। स्वच्छ भारत अभियान-नगरीय के अन्तर्गत महिलाओं व युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना। सोशल मीडिया के माध्यम से स्वच्छता के संदेश का व्यापक प्रचार प्रसार करना। निकाय के साथ समन्वय स्थापित करते हुये स्वच्छता, बिजली व पेयजल सम्बन्धित समस्याओं का वार्ड स्तर पर ही निस्तारण कराना। स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय द्वारा क्रियान्वित समस्त आई०ई०सी० कैम्पेन का वार्ड स्तर पर प्रचार प्रसार करना। स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अन्तर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक देने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित करना तथा जनमानस की सक्रिय भागीदारी कराना। इसके अतिरिक्त निर्देशो का भी पालन किया जाना ताकि समिति पूर्णत क्रियाशील रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहे। इसके अन्तर्गत-स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की वार्ड स्तर पर प्रत्येक माह में न्यूनतम 02 बैठकें आयोजित की जायेंगी। सभी समितियों के मध्य आपस में एक हितकारी प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाया जाए। 1533 हेल्पलाईन पर स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति द्वारा सूचित की गयी सम्बन्धित समस्याओं के लिए तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया जाएगा। स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति अपने वार्ड स्तर पर कबाड़ी वाले से समन्वय स्थापित करते हुये जनसामान्य को सोर्स सेग्रीगेशन से होने वाले लाभों के विषय में अवगत करायेगें। साथ ही फेसबुक व ट्विटर एकाउंट होने वाले व्यक्ति विशेष को स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का सदस्य बनाये जाने हेतु प्राथमिकता दी जाये। इसी के साथ निकाय द्वारा स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के कार्यों व बैठकों से सम्बंधित सूचनाओं को एकत्रित करने हेतु एक रजिस्टर पर अंकित किया जाएगा जिसके आधार पर सभी विषयों पर कार्यवाही करते हुए वार्ड को पूर्णत जनभागीदारी से जोडते हुए स्वच्छ व सुन्दर वार्ड की परिकल्पना को पूर्ण कराया जाएगा।

Previous articleडीएम एसएसपी यातायात संचालित करने में कर रहे राहगीरों का मदद
Next articleमुख्य यजमान चंद्रावती देवी के नेतृत्व में डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, राजन चतुर्वेदी और रजत ने उतारी कथा व्यास की आरती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here