फोरलेन पर बने कट को पुलिस व प्रशासन ने किया बंद
गोरखपुर/सहजनवा।
गोरखपुर लखनऊ यन यच 28 फोरलेन पर आवागमन के लिए बने छः कट से तीन को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है।
बताते चलें कि लखनऊ गोरखपुर नेशनल हाईवे फोरलेन यन यच 28 पर औद्योगिक विकास प्राधिकरण व सहजनवा कस्बे को जोड़ने के लिए कालेसर लेकर कसरावल तक छः कट बनाए गए थे। ताकि की ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का सुलभता से औद्योगिक विकास कार्यक्रम व कस्बे में सुलभता से आवागमन हो सके इसके लिए कालेसर जिरो के प्वाइंट , बोक्टा तिराहा सेक्टर 13, औद्योगिक सेक्टर 15 व ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर 22 के पास सहजनवा कस्बा आवा गमन के लिए थाना चौराहे, रहीमाबाद गांव के पास, भिटी रावत चौराहा व चकिया गांव के पास लिए के आवागमन के लिए 6 कट पॉइंट बनाए गए थे। जिसको पुलिस प्रशासन ने सहजनवा थाना चौराहा बोकटा तिराहा वह सेक्टर 15 सेक्टर 22 ट्रांसपोर्ट नगर जोड़ने वाली फोरलेन व लिंक सड़क को जोड़ने वाले फोरलेन कट को बैरी कटिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। यह कट बंद हो जाने से गिडा से जाने वाले भारी वाहनों को औद्योगिक सेक्टर 13 व 15 से 5 किलोमीटर की दूरी तय कर रहीमाबाद से गोरखपुर रेल में जाना होगा उसके उपरांत ही सहजनवा थाने चौराहे से कस्बे में आवागमन हो सकेगा वही सहजनवा कस्बे से लखनऊ जाने के लिए सहजनवा से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय कर कालेसर जीरो पॉइंट से होकर ही लोग लखनऊ की सफर कर सकेंगे। अब देखना यह होगा कि यह कट बंद करने की प्रक्रिया कितना सफल होगी यह आने वाला समय ही बताएगा।















