पति समेत तीन पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
पिपरौली ःगीडा थाना क्षेत्र के एक महिला ने अपने पति समेत तीन लोगों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न को लेकर शिकायत दर्ज कराई। गीडा पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर पति, सास, ससुर और देवर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी हैं।
स्थानीय थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी अन्नू त्रिपाठी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दहेज कम देने एवं पुत्री पैदा होने पर पति, सास, ससुर, व देवर द्वारा आए दिन प्रताड़ित किया जाता है। एक दिन सुबह पति पत्नी से कुछ वाद विवाद हुआ। इसी बीच पति सुधांशु त्रिपाठी और सास कुमकुम त्रिपाठी ने मिलकर उनको मारा व पीटा, ससुर के घर आने पर पीड़िता ने जब इसकी शिकायत ससुर से की तो उनके द्वारा उल्टे ही महिला की पिटाई करना शुरू कर दिए और बाल पकड़कर घसीटे हुए कहे कि मायके या कही भी मारपीट की शिकायत करोगी तो तुम्हे और तुम्हारे बच्ची को जान से मार दिया जायेगा। पीड़िता की शिकायत पर गीडा पुलिस ने सुधांशु त्रिपाठी, कमल कुमार त्रिपाठी, कुमकुम त्रिपाठी और दिव्यांशु त्रिपाठी के ऊपर आईपीसी धारा 498ए, 323, 506 व दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हैं।















