दो जुड़वा बहनों को पिता की पैतृक संपत्ति से वंचित कर राजस्व कर्मी मां के नाम कर दी वरासत
मां ने रचाई दूसरी शादी संपत्ति बेच हुई फरार
सौतेले पिता जुड़वा बहनों से छेड़छाड़ और अनैतिक संबंध दबाव बनाता था
दो जुड़वा बहनों ने संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में ए डीयम से लगाई न्याय की गुहार
सहजनवा तहसील क्षेत्र के रिठुआ खोर गांव का है। मामला
गोरखपुर सहजनवा।
सहजनवा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दो सगी नाबालिक बहनों ने शिकायत पत्र देकर तहसील प्रशासन पर आरोप लगाया है। कि 2007 में मेरे पिता की मृत्यु उपरांत पिता की पैतृक संपत्ति से दोनों सगी बहनों को वंचित कर तहसील प्रशासन व राजस्व कर्मियों ने पूरी संपत्ति कर दी मां के नाम वरासत बाद मां ने रचाली दूसरी शादी सारी संपत्तियां बेचकर सौतेले पिता संघ फरार।
बताते चलें कि सहजनवा तहसील क्षेत्र के पाली ब्लाक अंतर्गत रिठुआ खोर निवासी बृजकुमार सिंह पुत्र रामजी की मृत्यु 7 दिसंबर 2007 को होगई इसके उपरांत मृतक की पत्नी नंदिनी सिंह ने राजस्व कर्मियों संघ कुत्रचित दस्तावेज तैयार कर मृतक पति की चल अचल संपत्तियों पर अपना नाम वरासत दर्ज कर लिया है। जबकि मृतक बृज कुमार कि नाबालिक दो जुड़वा पुत्री मुस्कान सिंह व मौसम सिंह है। दोनों सगी बहनों ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
और आरोप लगाया है, कि मेरी मां नंदिनी सिंह पिता की मृत्यु के बाद सुदर्शन सिंह पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम मेहंदिया थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर से विवाह रचाली और नंदनी सिंह फर्जी ढंग से मेरे पिता बृज कुमार सिंह की जगह उनके पैतृक संपत्ति पर अपना नाम दर्ज करा कर पूरी संपत्ति बिक्री कर डाली जबकि प्रार्थनी अपने पिता के बृज कुमार सिंह की दो जुड़वा पुत्री है। उनके पैतृक संपत्ति की वारिस है, शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है। कि उसकी सगी मां व सौतेले पिता दोनों बहनों के साथ अनैतिक कार्य करना चाह रहे थे दोनों बहने ने इनके विरुद्ध शिकायत पत्र देकर स्थानी थाना में क्राइम नंबर 507 /2023 धारा 504, 354 ,323 ,7 / 8 पासको एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पिता के पैतृक संपत्ति पर वरासत दर्ज करने की मांग की है।
इस संबंध में तहसीलदार सहजनवा राकेश कनौजिया का कहना है। कि मामला संज्ञान में आया है। जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।















