पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले

पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले

संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को 44 पुलिस कर्मियों के तबादले किए। इंस्पेक्टर संध्या रानी तिवारी को बेलहर थाने का एसओ बनाया। इंस्पेक्टर चंदन कुमार को दुधारा थाने की कमान सौंपी। एसओ धनघटा रहे संतोष कुमार मिश्र को वीआईपी सेल में तैनाती दी। एसओ दुधारा राकेश कुमार मिश्र को धनघटा का एसओ

बनाया। एसओ बेलहर राम वशिष्ट एसओ धर्मसिंहवा बने हैं। एसओ धर्मसिंहवा रहे राकेश कुमार को चौकी इंचार्ज कांटे, राजेश कुमार दूबे को चौकी इंचार्ज मुखलिसपुर, उदयशंकर द्विवेदी को चौकी इंचार्ज मगहर, प्रमोद कुमार को चौकी इंचार्ज जगदीशपुर, रजनीश राय को चौकी इंचार्ज लोहरैया बनाया गया है।

Previous articleयूपी के मुख्य सचिव DS मिश्रा ने 75 IAS अफ़सरो को जिलो में नोडल अफ़सर बनाकर भेजा,देश में 1 अक्टूबर को स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है ऐसे में उत्तर प्रदेश नगर विकास ने भी UP के 75 जिलों में विशेष सफाई अभियान चलाया है जिसके तहत 75 जिलों में IAS अफ़सरो को तैनात किया गया है
Next articleडेंगू के तीन नए मरीज मिले 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here