गोरखपुर में छह सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, आभा सिंह को बांसगांव और अनुज सिंह को गोला की कमान एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया प्रशासनिक फेरबदल, बाहर से आए तीन क्षेत्राधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

गोरखपुर में छह सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, आभा सिंह को बांसगांव और अनुज सिंह को गोला की कमान

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया प्रशासनिक फेरबदल, बाहर से आए तीन क्षेत्राधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

गोरखपुर। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों और जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के मद्देनजर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। छह क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में तीन नए क्षेत्राधिकारियों को महत्वपूर्ण सर्किलों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि तीन अन्य अधिकारियों को भी नई तैनाती मिली है।

एसएसपी ने अयोध्या से स्थानांतरित होकर आए श्रीयश त्रिपाठी को क्षेत्राधिकारी कोतवाली नियुक्त किया है। वहीं अयोध्या के मिल्कीपुर से आए पीयूष को क्षेत्राधिकारी गीडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जौनपुर से आए गिरेन्द्र कुमार सिंह को गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा गीडा में तैनात रहीं क्षेत्राधिकारी आभा सिंह को बांसगांव भेजा गया है। बांसगांव के क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह को गोला सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे मनीष शर्मा को क्षेत्राधिकारी यातायात नियुक्त किया गया है।

एसएसपी के इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसिंग को प्रभावी करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

Previous articleआकांक्षात्मक ब्लॉक बघौली के विकास पर खर्च होंगे 1.50 करोड़ रुपये प्रदेश में दूसरी रैंक मिलने पर शासन से मिली धनराशि, पिछड़े क्षेत्रों की तस्वीर बदलने के लिए डीएम ने मांगी कार्ययोजना 50 संकेतकों की समीक्षा कर क्रिटिकल गैप दूर करने पर जोर, सोमवार तक अंतिम प्रारूप प्रस्तुत करने का निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here