किन्नर के पति की हत्या का खुलासा, मास्टरमाइंड सन्नी समेत छह गिरफ्तार क्षेत्र बंटवारे की रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश, मुख्य शूटर शेरू उर्फ मित्रपाल फरार

किन्नर के पति की हत्या का खुलासा, मास्टरमाइंड सन्नी समेत छह गिरफ्तार

क्षेत्र बंटवारे की रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश, मुख्य शूटर शेरू उर्फ मित्रपाल फरार

गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के कलानी मोड़ पर रविकेश गौतम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, दो किन्नरों के बीच क्षेत्र बंटवारे को लेकर चल रही रंजिश में हत्या की साजिश रची गई थी। मामले में मनचली उर्फ सन्नी किन्नर को साजिश का मुख्य आरोपी बताते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य शूटर शेरू उर्फ मित्रपाल अभी फरार है।

19 नवंबर को कलानी मोड़ के पास कार सवार बदमाशों ने बिजली किन्नर और उनके पति रविकेश गौतम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें रविकेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बिजली किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घटना के बाद पुलिस ने सर्विलांस, स्वाट, एसओजी और एंटीथेफ्ट टीम को जांच में लगाया था।

पुलिस के अनुसार, मनचली उर्फ सन्नी किन्नर की बिजली किन्नर से क्षेत्र के बंटवारे को लेकर रंजिश थी। इसी के चलते उसने अजय शर्मा के माध्यम से शेरू उर्फ मित्रपाल से संपर्क किया और हत्या की साजिश रची। गुरुवार को पुलिस ने मनचली उर्फ सन्नी, अजय शर्मा, धर्मप्रकाश उर्फ अंकित कुमार, करन कुमार, दुर्गेश कुमार उर्फ लालू और सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार शूटर की तलाश में जुटी है।

Previous articleसंविधान दिवस पर मंडलायुक्त ने दिलाई शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here