संविधान दिवस पर मंडलायुक्त ने दिलाई शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

संविधान दिवस पर मंडलायुक्त ने दिलाई शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प

न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

गोरखपुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंडलायुक्त सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंडलायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई। सभी ने संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया।

मंडलायुक्त ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। इसमें निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को आत्मसात करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सरकारी सेवकों को संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता से जनसेवा करनी चाहिए। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन जय प्रकाश, अपर आयुक्त न्यायिक राजेश श्रीवास्तव सहित मंडल के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रह

Previous articleसंविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संदेश, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने दिलाया संकल्प, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान
Next articleकिन्नर के पति की हत्या का खुलासा, मास्टरमाइंड सन्नी समेत छह गिरफ्तार क्षेत्र बंटवारे की रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश, मुख्य शूटर शेरू उर्फ मित्रपाल फरार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here