एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 65 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले कई थानों और चौकियों पर बदले गए उपनिरीक्षक, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देशनिर्देश

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 65 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

कई थानों और चौकियों पर बदले गए उपनिरीक्षक, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

गोरखपुर। जिले की कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने 65 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी स्थानांतरण सूची में विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में तैनात पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।

तबादला सूची में उपनिरीक्षक और महिला उपनिरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। कई पुलिसकर्मियों को एक थाने से दूसरे थाने और चौकी पर भेजा गया है। वहीं, कुछ को थानों से पुलिस चौकियों तथा अन्य इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल से जिले के कई थानों और चौकियों की पुलिस टीम में बदलाव हुआ है।

एसएसपी के इस कदम को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous articleएसपी ने किए चार पुलिसकर्मियों के तबादले, अरविंद शाही बने यातायात निरीक्षक यूपी-112 की जिम्मेदारी रमाकांत यादव को, सतीश कुमार सिंह पुलिस लाइन भेजे गए
Next articleपुलिस झंडा दिवस पर शान से लहराया पुलिस का ध्वज, एएसपी श्याम कांत ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ पुलिसकर्मियों ने झंडे को सलामी देकर जनसेवा, अनुशासन और संवैधानिक दायित्वों के प्रति समर्पण का लिया संकल्प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here