एसपी ने किए चार पुलिसकर्मियों के तबादले, अरविंद शाही बने यातायात निरीक्षक
यूपी-112 की जिम्मेदारी रमाकांत यादव को, सतीश कुमार सिंह पुलिस लाइन भेजे गए
संतकबीरनगर। जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने चार पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। 22 नवंबर को जारी प्रेस नोट के अनुसार निरीक्षक, उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।
स्थानांतरण के तहत पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अरविंद कुमार शाही को निरीक्षक यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, यूपी-112 के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक रमाकांत यादव को यूपी-112 का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल संदीप शर्मा को अभियोजन शाखा में भेजा गया है।
एसपी ने स्थानांतरित सभी पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं















