दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कैंपियरगंज पुलिस ने दो पुरुषों और एक महिला को दबोचा, दहेज उत्पीड़न से जुड़ा है मामला

दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

कैंपियरगंज पुलिस ने दो पुरुषों और एक महिला को दबोचा, दहेज उत्पीड़न से जुड़ा है मामला

गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, महिला अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कैंपियरगंज थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 581/2026 में दहेज हत्या से संबंधित धाराओं में तीनों आरोपी वांछित चल रहे थे। उनकी तलाश में जुटी पुलिस ने शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शालू निषाद पुत्र हरिराम प्रसाद, हरिराम पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ और सावित्री उर्फ सुभावती देवी के रूप में हुई है। तीनों ग्राम लक्ष्मीपुर द्वितीय, टोला गजरहिया, थाना कैंपियरगंज के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 80(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद तीनों को विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

Previous articleमेडिकल रोड पर एसपी सिटी ने की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा एसपी सिटी निमिष पाटील और सीओ गोरखनाथ ने पुलिस बल के साथ परखी सुरक्षा व्यवस्था, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सतर्कता बरतने के निर्देश
Next articleरथयात्रा में युवक की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा, तीन और आरोपी गिरफ्तार पहले पांच आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, अब तक आठ पकड़े गए; जांच के बाद हत्या और आपराधिक साजिश की धाराएं बढ़ाईं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here