मेडिकल रोड पर एसपी सिटी ने की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा एसपी सिटी निमिष पाटील और सीओ गोरखनाथ ने पुलिस बल के साथ परखी सुरक्षा व्यवस्था, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सतर्कता बरतने के निर्देश

मेडिकल रोड पर एसपी सिटी ने की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एसपी सिटी निमिष पाटील और सीओ गोरखनाथ ने पुलिस बल के साथ परखी सुरक्षा व्यवस्था, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सतर्कता बरतने के निर्देश

गोरखपुर। शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के लिए शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने शाहपुर थाना क्षेत्र के मेडिकल रोड पर पैदल गश्त की। एसपी सिटी निमिष पाटील और सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने मेडिकल रोड के प्रमुख स्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सक्रियता परखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमित पैदल गश्त करने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

एसपी सिटी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिसकर्मी नागरिकों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें और उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने ड्यूटी में सतर्कता और मुस्तैदी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान थानाध्यक्ष शाहपुर सहित थाने के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleहनुमान ने जलाई सोने की लंका, रामलीला मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक चौखड़ा की ऐतिहासिक रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की लीला का हुआ सजीव मंचन, लगे जय श्रीराम के जयकारे
Next articleदहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कैंपियरगंज पुलिस ने दो पुरुषों और एक महिला को दबोचा, दहेज उत्पीड़न से जुड़ा है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here