गोलघर में अधिकारियों ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी एडीएम सिटी, एसपी सिटी और नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस टीम के साथ किया भ्रमण, सतर्कता बरतने के निर्देश

गोलघर में अधिकारियों ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी

एडीएम सिटी, एसपी सिटी और नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस टीम के साथ किया भ्रमण, सतर्कता बरतने के निर्देश

गोरखपुर। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने गोलघर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी नगर गजेंद्र कुमार, एसपी सिटी निमिष पाटिल, नगर मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी कैंट अरुण कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने कैंट थाना क्षेत्र के गोलघर में भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस की सतर्कता, निगरानी और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली।

गोलघर शहर का प्रमुख व्यावसायिक और सार्वजनिक क्षेत्र है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने, नियमित निगरानी करने और किसी भी संदिग्ध या अवांछित गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर सतर्क रहने को कहा।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कैंट सहित थाना पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleऑपरेशन दहन में 76.460 किलो गांजा नष्ट, कीमत 38.23 लाख रुपये सात थानों के 11 मुकदमों में जब्त मादक पदार्थों का कराया गया विनष्टीकरण, न्यायालय के आदेश पर गीडा में हुई कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here