पुस्तक मेले में बच्चों की कलाकृतियां देख डीएम ने की सराहना स्वास्थ्य शिविर में लोगों को दी गई स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी, टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली

पुस्तक मेले में बच्चों की कलाकृतियां देख डीएम ने की सराहना

स्वास्थ्य शिविर में लोगों को दी गई स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी, टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेले का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की। कहा कि पुस्तक मेले समाज को पुस्तकों, साहित्य और संस्कृति से जोड़ने के साथ बच्चों और युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने का अच्छा माध्यम हैं।

डीएम ने कैनवस क्लब के स्टॉल का विशेष रूप से अवलोकन किया। क्लब की ओर से बच्चों को ड्राइंग, पेंटिंग और अन्य कलात्मक विधाओं का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा निखारने की जानकारी दी गई। अभिषेक वर्मा ने बच्चों की बनाई कलाकृतियों और प्रशिक्षण गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। जिलाधिकारी ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की।

मेले में जिला क्षय रोग विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें लोगों को मानसिक स्वास्थ्य, नशा उन्मूलन, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी और परामर्श दिया गया। लोगों ने शिविर में पहुंचकर सेवाओं का लाभ उठाया।

पुस्तक मेला समिति और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनभागीदारी के तहत टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। जिलाधिकारी ने सांकेतिक रूप से लाभार्थियों को पोषण पोटली प्रदान की। इस दौरान टीबी उपचार के साथ संतुलित पोषण के महत्व और मरीजों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जनभागीदारी से ही इस अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है।

Previous articleडीएम ने राजनीतिक दलों को सौंपी आलेख्य मतदाता सूची की प्रतियां 16 दिसंबर तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां, चार जनवरी 2027 को होगा अंतिम सूची का प्रकाशन; पुनरीक्षण अभियान में सहयोग की अपील
Next articleधान क्रय केंद्रों पर खरीद सुचारु कराएं, खाद की उपलब्धता भी रखें सुनिश्चित : डीएम कलेक्ट्रेट में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक, केंद्रों और सहकारी समितियों का स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here