छठ घाटों की तैयारियों का उप निदेशक पंचायत ने किया औचक निरीक्षण खानीमपुर और कटघर में सफाई व्यवस्था देखी, रोशनी, सीढ़ियों और सुरक्षा के इंतजाम पूरे करने के निर्देश

छठ घाटों की तैयारियों का उप निदेशक पंचायत ने किया औचक निरीक्षण

खानीमपुर और कटघर में सफाई व्यवस्था देखी, रोशनी, सीढ़ियों और सुरक्षा के इंतजाम पूरे करने के निर्देश

गोरखपुर। छठ पर्व को देखते हुए उप निदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल हिमांशु शेखर ठाकुर ने पिपरौली और खजनी विकासखंड की दो ग्राम पंचायतों में छठ घाटों की तैयारियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पिपरौली ब्लॉक के खानीमपुर और खजनी ब्लॉक के कटघर गांव में घाटों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्थानों पर सफाईकर्मी घाटों की सफाई करते मिले।

उप निदेशक पंचायत ने ग्राम पंचायत सचिवों और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों की साफ-सफाई समय से पूरी कराई जाए। प्रत्येक घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ सीढ़ियों का निर्माण भी कराया जाए। जहां पक्की सीढ़ियां नहीं हैं, वहां अस्थायी सीढ़ियों की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने पोखरों के किनारे सुरक्षा के लिए बांस की बैरिकेडिंग कराने अथवा रस्सी से सीमांकन करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को पानी में उतरते समय किसी तरह का खतरा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ पर्व से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी हो जानी चाहिए।

उप निदेशक ने चेतावनी दी कि मंडल के किसी भी जनपद की ग्राम पंचायत में औचक निरीक्षण किया जा सकता है। यदि कहीं कमी या लापरवाही मिली तो संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleकानून की जानकारी से ही कर सकते हैं अपने अधिकारों की रक्षा पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर, छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here