पीईटी अभ्यर्थियों से मिले डीआईजी, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा डीआईजी संजीव त्यागी ने एसपी बस्ती के साथ परीक्षा केंद्रों, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

पीईटी अभ्यर्थियों से मिले डीआईजी, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

डीआईजी संजीव त्यागी ने एसपी बस्ती के साथ परीक्षा केंद्रों, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

बस्ती। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने एसपी बस्ती के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

डीआईजी ने परीक्षा केंद्रों, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर रुके और आवागमन कर रहे अभ्यर्थियों से बातचीत कर परीक्षा से जुड़ी दिक्कतों के बारे में पूछा। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान बस स्टेशन और प्रमुख स्थानों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा पुलिसकर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन के दौरान परेशानी न हो। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाई जाए।

मेला स्थल और प्रमुख चौराहों पर निगरानी के निर्देश

इसके बाद डीआईजी ने मेला स्थल और शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति देखी। उन्होंने प्रमुख चौराहों, बस स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निरंतर पुलिस गश्त करने के निर्देश दिए। यातायात सुचारु बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने को भी कहा।

डीआईजी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों और आमजन के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleडीएम ने कंपनी बाग से गांधी नगर तक पैदल भ्रमण कर परखी मेला व्यवस्था मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर अमहट घाट का भी किया निरीक्षण, गोताखोरों, नाव, लाइट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here