महिलाओं के हुनर और स्वावलंबन को मंच देगा ‘मधुरम्’ दीपावली मेला 27 अक्टूबर को लाज निपाल लॉन में होगा आयोजन, प्रवेश निःशुल्क; मेले की आय से किए जाएंगे सामाजिक कार्य

महिलाओं के हुनर और स्वावलंबन को मंच देगा ‘मधुरम्’ दीपावली मेला

27 अक्टूबर को लाज निपाल लॉन में होगा आयोजन, प्रवेश निःशुल्क; मेले की आय से किए जाएंगे सामाजिक कार्य

गोरखपुर। दीपावली की खरीदारी और उत्सव के बीच इनरव्हील क्लब गोरखपुर की ओर से 27 अक्टूबर, मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित लाज निपाल लॉन में ‘मधुरम्’ दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे शुरू होकर रात आठ बजे तक चलने वाले मेले में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। मेले में महिलाओं के हुनर, उद्यमिता और स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के साथ खरीदारी और खानपान के विविध विकल्प उपलब्ध होंगे।

इनरव्हील क्लब गोरखपुर करीब 30 वर्षों से दीपावली पर इस मेले का आयोजन करता आ रहा है। मेले से होने वाली आय का उपयोग महिलाओं और छात्राओं के उत्थान, जरूरतमंद बच्चों की मदद तथा अन्य सामाजिक कार्यों में किया जाता है। क्लब की ओर से कई विद्यालयों को ‘हैप्पी स्कूल’ के रूप में विकसित किया गया है। शताब्दी वर्ष में शहर के विजय चौक पर ‘इनरव्हील क्लब स्तंभ’ का निर्माण भी कराया गया था। इसके अलावा मंदबुद्धि बाल संस्थान और स्पर्श दृष्टिबाधित स्कूल के बच्चों को यूनिफॉर्म, जूते और मोजे उपलब्ध कराए जाते हैं।

इस बार मेले में गोरखपुर के साथ प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ और आगरा की महिला उद्यमी अपने उत्पादों के स्टॉल लगाएंगी। यहां टेराकोटा और मिट्टी से बने उत्पाद, हस्तनिर्मित पापड़, नमकीन, अचार और आगरा का प्रसिद्ध पेठा मिलेगा। इसके साथ ही आकर्षक वस्त्र, आभूषण, घरेलू सजावट के सामान और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की दुकानें भी सजेंगी। मेले में एक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के आने की भी जानकारी दी गई है।

मेले का उद्देश्य महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले। अलग-अलग शहरों से आने वाली महिला उद्यमियों को अपने हुनर और उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने का मौका मिलेगा।

मेले का उद्घाटन मंदबुद्धि बाल संस्थान के बच्चों और इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती मधु कमानी द्वारा किया जाएगा। क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सीमा भगत, मेला चेयरमैन श्रीमती पूर्वी नरायन पाण्डेय और सचिव श्रीमती परमप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी। उन्होंने शहरवासियों से मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने और सामाजिक कार्यों में सहयोग देने की अपील की।

Previous articleएसआईआर में छूटे नाम जुड़वाने का मौका, डीएम ने आठ बूथों का किया निरीक्षण एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भी करा सकेंगे पंजीकरण फार्म-6, 7 और 8 से नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन की प्रक्रिया समझाई
Next articleनहीं रहे यश भारती सम्मानित डॉ. राम रतन बनर्जी, गोरखपुर ने खोया अपना अनमोल रत्न करीब सात दशकों तक होम्योपैथी के जरिए की मानव सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी रहा उल्लेखनीय योगदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here