दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर डीआईजी-एसएसपी की नजर दुर्गाबाड़ी और बेतियाहाता समेत कई पंडालों का किया निरीक्षण, अग्निशमन, विद्युत वायरिंग और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था परखी

दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर डीआईजी-एसएसपी की नजर

दुर्गाबाड़ी और बेतियाहाता समेत कई पंडालों का किया निरीक्षण, अग्निशमन, विद्युत वायरिंग और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था परखी

गोरखपुर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क है। रविवार को डीआईजी रेंज एस. चनप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने दुर्गाबाड़ी, बेतियाहाता समेत शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने अग्निशमन इंतजाम, विद्युत वायरिंग, आपातकालीन निकास और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था की पड़ताल करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अग्निशमन और आपातकालीन निकास पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंडालों में आग जैसी आकस्मिक घटनाओं से निपटने के लिए किए गए इंतजामों की जांच की। विद्युत वायरिंग को सुरक्षित रखने और खुले या असुरक्षित तारों से होने वाले संभावित खतरे दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए निकास मार्गों की उपलब्धता और उपयोगिता का भी जायजा लिया।

भीड़ नियंत्रण के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश

दुर्गा पूजा के दौरान प्रमुख पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ का दबाव बढ़ने पर आवागमन सुचारु बनाए रखना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है। डीआईजी और एसएसपी ने पुलिसकर्मियों तथा पंडालों के जिम्मेदार लोगों को सतर्कता के साथ व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। निरीक्षण का उद्देश्य पूजा के दौरान सुरक्षित माहौल बनाए रखना और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

इस दौरान एसपी सिटी निमिष पाटील, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ कैंट अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।

Previous articleमां महागौरी की आराधना कर सीएम योगी ने की लोकमंगल की कामना गोरखनाथ मंदिर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन, सभी परिवारों के सुख, समृद्धि और आरोग्यता की प्रार्थना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here