मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद के आवास पहुंचकर दिवंगत माताश्री को दी श्रद्धांजलि तेलियाजोत में स्व. यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जताई शोक संवेदना, परिजनों को बंधाया ढांढस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद के आवास पहुंचकर दिवंगत माताश्री को दी श्रद्धांजलि

तेलियाजोत में स्व. यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जताई शोक संवेदना, परिजनों को बंधाया ढांढस

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बस्ती जिले के ग्राम कूड़ी में बने हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वह सीधे तेलियाजोत स्थित भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद की दिवंगत माताश्री स्व. यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य माताजी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, हर्रैया विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनिल दुबे, मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleसूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अष्टमी पर जरूरतमंदों में बांटे वस्त्र व नकदी समय माता मंदिर में सहपरिवार दर्शन-पूजन, मंदिर के विकास के लिए ट्रस्ट को दिए 51 हजार रुपये
Next articleसमय माता मंदिर में एसपी संदीप कुमार मीना ने की आरती, मांगी सुख-शांति की कामना दर्शन-पूजन कर जनकल्याण की प्रार्थना की, त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने पर दिया जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here