दशहरा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसपी ने बखिरा में किया पैदल गश्त संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश, आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

दशहरा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसपी ने बखिरा में किया पैदल गश्त

संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश, आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

संतकबीरनगर। दशहरा पर्व और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। रविवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ बखिरा कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पैदल गश्त के दौरान एसपी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

अफवाहों से बचने और सौहार्द बनाए रखने की अपील

एसपी ने आमजन से आपसी भाईचारा बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों पर नजर रखी जा रही है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल लगातार सक्रिय है।

पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह, एसपी के पीआरओ पीके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Previous articleसमय माता मंदिर में एसपी संदीप कुमार मीना ने की आरती, मांगी सुख-शांति की कामना दर्शन-पूजन कर जनकल्याण की प्रार्थना की, त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने पर दिया जोर
Next articleदशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर खलीलाबाद में एसपी ने किया पैदल गश्त मेंहदावल बाईपास से मधुकुंज तिराहे तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here