सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अष्टमी पर जरूरतमंदों में बांटे वस्त्र व नकदी समय माता मंदिर में सहपरिवार दर्शन-पूजन, मंदिर के विकास के लिए ट्रस्ट को दिए 51 हजार रुपये

सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अष्टमी पर जरूरतमंदों में बांटे वस्त्र व नकदी

समय माता मंदिर में सहपरिवार दर्शन-पूजन, मंदिर के विकास के लिए ट्रस्ट को दिए 51 हजार रुपये

संतकबीरनगर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर सूर्या ग्रुप के निदेशक एवं समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी पत्नी सविता चतुर्वेदी और परिवार के साथ खलीलाबाद स्थित ऐतिहासिक समय माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर माता समय का आशीर्वाद लिया। मंदिर के विकास के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर ट्रस्ट को 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की।

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सैकड़ों यजमानों और जरूरतमंदों के बीच वस्त्र व नकदी वितरित की। उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा को सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। नवरात्र के अवसर पर समय माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।

सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित समूह के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास और कल्याण पर विशेष जोर दिया जाता है। उनका उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना है।

इस दौरान मंदिर के पुजारी ने डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और सविता चतुर्वेदी को नारियल व चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक नितेश द्विवेदी, प्रवीण उपाध्याय, पिंटू भारती, शंकर यादव, आशुतोष पाण्डेय,लल्लन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous articleदुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, मंडलायुक्त-डीआईजी ने किया निरीक्षण डीएम और एसएसपी के साथ शहर के विभिन्न पंडालों का लिया जायजा, अग्निशमन, बिजली की वायरिंग और आपातकालीन निकास दुरुस्त रखने के निर्देश
Next articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद के आवास पहुंचकर दिवंगत माताश्री को दी श्रद्धांजलि तेलियाजोत में स्व. यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जताई शोक संवेदना, परिजनों को बंधाया ढांढस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here