गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा को लेकर 20 अक्टूबर को रूट डायवर्जन दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी व्यवस्था, धर्मशाला, सूरजकुंड, लेबर तिराहा और अधियारीबाग समेत कई मार्गों पर प्रतिबंध

गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा को लेकर 20 अक्टूबर को रूट डायवर्जन

दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी व्यवस्था, धर्मशाला, सूरजकुंड, लेबर तिराहा और अधियारीबाग समेत कई मार्गों पर प्रतिबंध

गोरखपुर। श्री गोरखनाथ मंदिर से 20 अक्टूबर को निकलने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर महानगर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, 20 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक विभिन्न मार्गों से गोरखनाथ मंदिर, रामलीला मैदान और अधियारीबाग की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

धर्मशाला चौराहे से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस मार्ग के वाहन धर्मशाला चौकी से गंगेज दुर्गाबाड़ी, सूरजकुंड, ग्रीन सिटी और कौड़ियहवा मोड़ होकर जाएंगे। जेपी अस्पताल से मंदिर की ओर जाने वाले वाहन अस्पताल वाली गली से दुर्गाबाड़ी होकर निकलेंगे।

इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ से मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों को रामनगर तिराहा और नकहा ओवरब्रिज से होकर जाना होगा। लेबर तिराहा से मंदिर की ओर जाने वाले वाहन सूरजकुंड मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।

सूरजकुंड से रामलीला मैदान और अधियारीबाग की ओर शोभायात्रा समाप्त होने तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस मार्ग के वाहन सुभाष चंद्र बोस नगर से ग्रीन सिटी मोड़ होकर जाएंगे। गोरखनाथ थाने के पीछे स्थित तिराहे से मंदिर की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गोरखनाथ मंदिर के गेट नंबर दो से थाने की ओर जाने वाले वाहन जाहिदाबाद तिराहे से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

दशहरी बाग तिराहे से मंदिर की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। यहां से वाहन कौड़ियहवा मोड़ होकर इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ की ओर जाएंगे। वहीं, अधियारीबाग तिराहे से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को रसूलपुर, दशहरी बाग तिराहा और कौड़ियहवा होकर जाना होगा।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे दोपहर तीन बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक डायवर्जन का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Previous articleपात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने घर-घर पहुंचें बीएलओ डीएम दीपक मीणा ने 14 बूथों का किया निरीक्षण, मतदाता जागरूकता बढ़ाने के निर्देश नाम दर्ज कराने से लेकर संशोधन तक की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं अधिकारी
Next articleदुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, मंडलायुक्त-डीआईजी ने किया निरीक्षण डीएम और एसएसपी के साथ शहर के विभिन्न पंडालों का लिया जायजा, अग्निशमन, बिजली की वायरिंग और आपातकालीन निकास दुरुस्त रखने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here