सीएम ग्रिड के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे डीएम गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर, निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश

सीएम ग्रिड के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे डीएम

गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर, निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड) के तहत शहर में चल रहे विकास कार्यों की जिलाधिकारी दीपक मीणा ने समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों, ठेकेदारों और अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से और तय समयसीमा में पूरे किए जाएं।

डीएम ने कहा कि शहर की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में सीएम ग्रिड की परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। गुणवत्ता में कमी या लापरवाही मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने अवर अभियंताओं (जेई) और सहायक अभियंताओं (एई) को निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण करने तथा कार्यों की प्रगति पर नजर रखने के निर्देश दिए। कार्यों में आने वाली बाधाओं को समय रहते दूर कर परियोजनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

डीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और गुणवत्ता के साथ समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसीएम द्वितीय मुकुल खंडेलवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleदुर्गा पूजा से पहले गोलघर से जटाशंकर तक घुड़सवार पुलिस की गश्त नगर आयुक्त अजय जैन और एसपी सिटी निमिष पाटील ने संभाली सुरक्षा की कमान प्रमुख बाजारों और चौराहों का लिया जायजा, अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने पर जोर
Next articleमूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करें : मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और डीआईजी एस. चनप्पा ने एकला बांध का किया निरीक्षण प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और शांतिपूर्ण विसर्जन के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here