एक वर्ष की सफलता, ग्राहकों के विश्वास ने बनाई पहचान भवानी इलेक्ट्रिकल्स-हैवेल्स गैलेक्सी की प्रथम वर्षगांठ पर ग्राहकों के प्रति जताया आभार

एक वर्ष की सफलता, ग्राहकों के विश्वास ने बनाई पहचान

भवानी इलेक्ट्रिकल्स-हैवेल्स गैलेक्सी की प्रथम वर्षगांठ पर ग्राहकों के प्रति जताया आभार

संतकबीरनगर। ग्राहकों का विश्वास और बेहतर सेवा किसी भी प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी होती है। इसी विश्वास के साथ भवानी इलेक्ट्रिकल्स स्थित हैवेल्स गैलेक्सी स्टोर ने अपनी स्थापना का एक वर्ष पूरा कर लिया है। 13 अक्टूबर 2025 से 13 अक्टूबर 2026 तक के इस सफर में प्रतिष्ठान ने ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में अपनी पहचान बनाई है।

भवानी इलेक्ट्रिकल्स के प्रबंध निदेशक गजेंद्र पाल सिंह ने प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर सभी सम्मानित ग्राहकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का भरोसा और सहयोग ही प्रतिष्ठान की सफलता का आधार है। संस्था आगे भी बेहतर उत्पादों, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।

हैवेल्स गैलेक्सी के अधिकृत स्टोर भवानी इलेक्ट्रिकल्स में एलईडी लाइट, मॉड्यूलर स्विच, एमसीबी एवं सुरक्षा उपकरण, तार और केबल सहित हैवेल्स के विभिन्न विद्युत उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके अलावा मिक्सर ग्राइंडर, वाटर हीटर, गीजर, इलेक्ट्रिक आयरन और एयर कूलर जैसे घरेलू उपकरणों की भी विस्तृत रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर हैवेल्स गैलेक्सी के हेड विपुल दीक्षित, ब्रांड शॉप मैनेजर शशि राज, अतुल मिश्रा, आशीष सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, बिक्री प्रबंधक प्रांजल पाल सिंह और बिक्री कार्यकारी राजेश मौर्य सहित अन्य लोगों ने भी ग्राहकों के सहयोग के प्रति आभार जताया।

Previous articleग्राम प्रहरी पुलिस व्यवस्था की मजबूत कड़ी, आपकी सतर्कता से सुरक्षित रहेंगे गांव : मंडलायुक्त सीएम योगी ने मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने और पांच लाख तक कैशलेस इलाज की घोषणा की
Next articleत्योहारों को लेकर एसएसपी ने गोरखनाथ क्षेत्र में की पैदल गश्त बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here