17 अक्टूबर को सीएम योगी करेंगे चौरीचौरा फ्लाईओवर का उद्घाटन
डीएम दीपक मीणा ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अक्टूबर को चौरीचौरा फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने सुरक्षा, आयोजन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सभी तैयारियां व्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं, ताकि उद्घाटन समारोह सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा कुंदन कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।















