महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को लेकर चला संयुक्त अभियान एआरटीओ प्रियंबदा सिंह व यातायात पुलिस की टीम ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को लेकर चला संयुक्त अभियान

एआरटीओ प्रियंबदा सिंह व यातायात पुलिस की टीम ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

संतकबीरनगर। महिला सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर शनिवार को एआरटीओ और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से साप्ताहिक विशेष चेकिंग अभियान ‘मीट एंड ग्रीट’ चलाया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में एआरटीओ खलीलाबाद प्रियंबदा सिंह और प्रभारी यातायात परमहंस की टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की।

अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वालों, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी), त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की विशेष रूप से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करते मिले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

चेकिंग के साथ टीम ने वाहन चालकों से संवाद कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और वाहन के वैध दस्तावेज रखने के लिए प्रेरित किया गया। मानक के अनुरूप नंबर प्लेट लगाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस दौरान वाहन चालकों से यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके सुझावों पर चर्चा की गई।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए विशेष चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Previous articleगोवध के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में लगी गोली, दूसरा बाइक गिरने के बाद पकड़ा गया; दो आरोपी अंधेरे में फरार
Next articleहर बूंद जिंदगी की आस, दान उत्सव में 45 यूनिट रक्तदान रॉबिन हुड आर्मी और लघु उद्योग भारती के सहयोग से लगा शिविर, स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति किया जागरूक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here