टैक्स से लेकर जलनिकासी तक की शिकायतें लेकर पहुंचे लोग ‘संभव’ जनसुनवाई में नगर आयुक्त अजय जैन ने सुनीं फरियादें, मौके पर संभव मामलों का कराया निस्तारण

टैक्स से लेकर जलनिकासी तक की शिकायतें लेकर पहुंचे लोग

‘संभव’ जनसुनवाई में नगर आयुक्त अजय जैन ने सुनीं फरियादें, मौके पर संभव मामलों का कराया निस्तारण

गोरखपुर। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित ‘संभव’ जनसुनवाई में संपत्ति कर, हाउस टैक्स, नामांतरण, सफाई, जलनिकासी, सड़क और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे। नगर आयुक्त अजय जैन ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उनमें कार्रवाई कराई गई, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

टैक्स से जुड़े मामलों में नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। कर निर्धारण और नामांतरण से संबंधित प्रकरणों की भी जानकारी ली गई।

सिर्फ शिकायत दर्ज करना पर्याप्त नहीं

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को केवल दर्ज करने तक सीमित न रखा जाए। उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समस्या के समाधान के बाद शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।

नगर निगम में प्रत्येक मंगलवार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ‘संभव’ जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसमें नागरिक नगर निगम से संबंधित अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं।

Previous article10 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर जुटे विभिन्न डिपो के कर्मचारी, एमडी को संबोधित ज्ञापन सौंपा
Next articleपर्यटन भवन में फरियादियों से मिले डीएम, अफसरों को मौके से लगाया फोन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश, कार्रवाई की जानकारी फरियादी को भी देने को कहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here