10 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर जुटे विभिन्न डिपो के कर्मचारी, एमडी को संबोधित ज्ञापन सौंपा

10 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना

क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर जुटे विभिन्न डिपो के कर्मचारी, एमडी को संबोधित ज्ञापन सौंपा

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को रेलवे बस स्टेशन स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। श्रमिक समाज कल्याण संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आयोजित धरने में गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो और कार्यशालाओं के कर्मचारियों ने अपनी स्थानीय समस्याएं भी उठाईं। बाद में प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक लय कुमार सिंह को सौंपा गया।

धरने में संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामदुलारे ने कर्मचारियों की मांगों को उठाते हुए उनके समाधान की मांग की। क्षेत्रीय मंत्री रामदवन पासवान ने विभिन्न डिपो के पदाधिकारियों की ओर से बताई गई स्थानीय समस्याओं को क्षेत्रीय प्रबंधक के समक्ष रखा।

स्थानीय समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

संगठन के मुताबिक क्षेत्रीय प्रबंधक ने डिपो और कार्यशालाओं से जुड़ी स्थानीय समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही 10 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रबंध निदेशक को भेजने की बात कही गई।

धरने में गोरखपुर के साथ बस्ती, सिद्धार्थनगर, सोनौली, पडरौना, महराजगंज और देवरिया समेत विभिन्न डिपो एवं कार्यशालाओं के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। वक्ताओं ने कर्मचारियों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रामायण प्रसाद, हरि प्रसाद, मोतीलाल, गंगा प्रसाद, रामसुमेर प्रसाद, राममूरत प्रसाद, आकाश दीप, विनोद उपाध्याय, रईस अहमद, नवीन कुमार श्रीवास्तव, राजाराम भारती, साहब लाल और सुरेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन प्रांतीय सदस्य रामललित ने किया।

Previous articleशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही : योगी जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की सुनीं समस्याएं, अवैध कब्जे के मामलों में कानूनी कार्रवाई के निर्देश
Next articleटैक्स से लेकर जलनिकासी तक की शिकायतें लेकर पहुंचे लोग ‘संभव’ जनसुनवाई में नगर आयुक्त अजय जैन ने सुनीं फरियादें, मौके पर संभव मामलों का कराया निस्तारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here