होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर एसपी ने पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ दौड़ परीक्षा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, चेकिंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर एसपी ने पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ

दौड़ परीक्षा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, चेकिंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित होने वाली परीक्षा के मद्देनजर ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया।

एसपी ने निर्देश दिए कि परीक्षा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें। अभ्यर्थियों की चेकिंग और फ्रिस्किंग निर्धारित मानकों के अनुसार कराई जाए। पूरी परीक्षा प्रक्रिया में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करें। उन्होंने यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी ने दौड़ परीक्षा के लिए निर्धारित ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को तत्काल दूर कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleगोरखपुर के राजेंद्र शर्मा बने प्रदेश मंत्री लखनऊ में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अधिवेशन में निर्वाचित होने पर कर्मचारियों में खुशी, लौटने पर हुआ स्वागत
Next articleखेलों से युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का विकास : महापौर प्रदेशीय बालक-बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन, स्मारिका का विमोचन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here