पहली बार गोरखपुर में होगा UPASICON, विशेषज्ञ टीम ने तैयारियों का लिया जायजा 26 से 29 नवंबर तक एम्स में होगा आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे सर्जन

पहली बार गोरखपुर में होगा UPASICON, विशेषज्ञ टीम ने तैयारियों का लिया जायजा

26 से 29 नवंबर तक एम्स में होगा आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे सर्जन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (UPASI) का चार दिवसीय चिकित्सा सम्मेलन UPASICON 2026 पहली बार गोरखपुर में आयोजित होगा। 26 से 29 नवंबर तक एम्स गोरखपुर में होने वाले सम्मेलन की तैयारियों का रविवार को UPASI चेयरमैन द्वारा गठित विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण किया।

टीम में आगरा के डॉ. अमित श्रीवास्तव, सैफई के डॉ. सोमेन्द्र नाथ सिंह, केजीएमयू लखनऊ के डॉ. अक्षय आनंद और लखनऊ के डॉ. निखिल सिंह समेत वरिष्ठ चिकित्सक शामिल रहे। गोरखपुर में आयोजन की जिम्मेदारी ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. गौरव गुप्ता और ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. शिव शंकर शाही के नेतृत्व में संभाली जा रही है।

निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिक कार्यक्रम, लाइव सर्जरी, ऑपरेटिव वर्कशॉप, आवास, परिवहन, स्वागत, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। सम्मेलन में देश-विदेश से वरिष्ठ सर्जन और विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल होंगे। आधुनिक सर्जरी की नई तकनीकों, अत्याधुनिक उपकरणों और सुरक्षित व कम खर्च में बेहतर ऑपरेशन की विधियों पर चर्चा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

गोरखपुर की कला-संस्कृति भी बनेगी आकर्षण

डॉ. शिव शंकर शाही ने कहा कि UPASICON का पहली बार गोरखपुर में आयोजन पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव का अवसर है। सम्मेलन के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र के साथ गोरखपुर की कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को भी देश-विदेश के चिकित्सकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। ODOP के तहत टेराकोटा, हस्तशिल्प और गीता प्रेस समेत स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गोरखपुर की चिकित्सा उपलब्धियों के साथ उसकी सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत करेगा।

Previous articleरेलवे में नौकरी के नाम पर नौ-नौ लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर दिल्ली ले गया, मेडिकल के बाद तीन माह कराई ट्रेनिंग
Next articleआंखों पर काली पट्टी बांधकर निकली ‘अंधत्व-बोध पदयात्रा’ नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चिकित्सकों और नागरिकों ने दिया संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here