नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार
गोरखपुर। नाबालिग के अपहरण के मामले में कैंपियरगंज पुलिस ने महाराजगंज निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. असलम पुत्र मो. सलीम, निवासी जीतपुर, थाना बृजमनगंज, जनपद महाराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कैंपियरगंज थाने में मु0अ0सं0 474/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 87, 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज है। वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।















