1268 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
गोरखपुर। बेलीपार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 1268 ग्राम अवैध चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंदीप राजभर निवासी बरही भरटोलिया, थाना चौरीचौरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ बेलीपार थाने में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चौरीचौरा थाने में भी बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस चरस के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।















