अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

गोरखपुर। कैंट पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए अब्दुल करीम निवासी सिकरीगंज और आमिर खान उर्फ गोलू निवासी गीडा को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से डीडीयू विश्वविद्यालय और मोहद्दीपुर से चोरी की गई बाइक, कटे हुए पुर्जे और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद हुआ है।

पूछताछ में आरोपियों ने खलीलाबाद क्षेत्र से भी बाइक चोरी करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, आमिर ई-रिक्शा से रेकी करता था, जबकि अब्दुल बाइक चोरी कर उन्हें एक कमरे में काटकर पुर्जे बेचता था। दोनों के खिलाफ कैंट थाने में दर्ज मुकदमों में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।

Previous articleथानाध्यक्ष की मौत में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार
Next articleचोरी की बाइक और पांच मोबाइल समेत दो गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here