हरैया में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
बस्ती। तहसील हरैया में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत और आपूर्ति विभाग से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि किसी फरियादी को शिकायत के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों में संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे।
एसपी ने क्षेत्राधिकारी हरैया और थाना प्रभारियों को पुलिस से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।















