डीडीयूजीयू को मिला नया कुलपति, प्रो. कृष्ण पाल सिंह तीन साल के लिए नियुक्त

डीडीयूजीयू को मिला नया कुलपति, प्रो. कृष्ण पाल सिंह तीन साल के लिए नियुक्त

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो. कृष्ण पाल सिंह को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष का होगा।

प्रो. कृष्ण पाल सिंह महात्मा गांधी ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के पूर्व कुलपति रह चुके हैं। वर्तमान में वह गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर (उत्तराखंड) में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उच्च शिक्षा प्रशासन का अनुभव रखने वाले प्रो. सिंह की नियुक्ति की सूचना शनिवार को जारी की गई।

डीडीयूजीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन का कार्यकाल चार सितंबर को पूरा हो गया था। इसके बाद नए कुलपति की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था। अब प्रो. कृष्ण पाल सिंह की नियुक्ति के साथ विश्वविद्यालय में नए नेतृत्व की शुरुआत होगी।

Previous articleहरैया में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here