स्वस्थ शरीर और अनुशासन का मंत्र देकर एसपी ने कराया खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

स्वस्थ शरीर और अनुशासन का मंत्र देकर एसपी ने कराया खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग में शनिवार को 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बस्ती ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

विद्यालय पहुंचने पर प्रबंध समिति एवं शिक्षकों ने एसपी का अंगवस्त्र पहनाकर और बैज लगाकर स्वागत किया। दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सफलता की पहली सीढ़ी है। खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है और इसकी सीख खेल के मैदान से बेहतर कहीं नहीं मिलती।

Previous articleसूर्या स्कूल में गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों ने काटा केक एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
Next articleहरैया में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here